Friday, April 17, 2020

एप और वेबसाइट से भी दर्ज कराएं शिकायत

जासं, लखनऊ : आपदा में लोगों को जरूरी सुविधाएं और उनकी समस्याओं के लिए कलेक्टेेट में शुरू किए गए आपदा राहत इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम को और हाईटेक करते हुए इसको वेब सिस्टम से जोड़ दिया गया है। अब एप और वेबसाइट से भी कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज करा सकता है।

DM Lucknow Shree Abhishek Prakash

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक इंटीग्रेटेड हेल्पलाइन सेल को अब वेबसाइट से भी कनेक्ट किया जा चुका है, ताकि लोग घर बैठे ऑनलाइन अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकें। ऑनलाइन इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने हेतु डीएमएलयूसीकेएनओडब्ल्यू डाट यूपीजीओवी डाट ईनफो यूआरएल पर जाकर दिए गए विकल्पों के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है और सही विकल्प का चयन करके पूर्व में दर्ज शिकायत की स्थिति को चेक भी किया जा सकता है। इस वेब बेस्ट सिस्टम की विशेषता यह है कि विभागीय अधिकारी दिए गए विकल्प के जरिए अपने यूजर आइडी और पासवर्ड की सहायता से भी शिकायतों का विवरण जांच कर ऑनलाइन ही उस पर अपनी रिपोर्ट और निस्तारण दे सकते हैं।


जब शिकायतकर्ता अपनी शिकायत दर्ज करता है तो शिकायतकर्ता व संबंधित अधिकारी दोनों के पास एसएमएस के माध्यम से ऑटोमेटिक जनरेटेड टेक्स्ट मैसेज पहुंच जाता है। इसके अतिरिक्त इस सुविधा का लाभ यूपीपीजीआरएस एप को डाउनलोड करके भी शिकायत दर्ज की जा सकती है और विभागीय अधिकारी भी इस एप का प्रयोग कर मौके पर ही समस्या का समाधान करने के साथ ही अपनी रिपोर्ट भी सबमिट कर सकते हैं। इस निश्शुल्क एप को एंड्राइड प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस वेब बेस्ड सिस्टम की विशेषता यह है कि इसमें रियल टाइम मॉनिटरिंग, एजेंट लाइव स्टेटस, कॉल कांफ्रेसिंग और कॉल रिकॉडिर्ंग भी की जा सकती है। इस सिस्टम के लागू होने से व्यवस्था को और पारदर्शी बना दिया गया है। इसके द्वारा हर एक जन समस्या का गुणवत्ता पूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
आपदा राहत इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम का उच्चीकरण, कंट्रोल रूम को वेब सिस्टम से भी जोड़ा गया है।


विदेशी और गैर राज्यों के लोग यहां करें फोन
जिला प्रशासन ने गुरुवार रात विदेशी नागरिकों और दूसरे प्रांतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के मुताबिक विदेशी नागरिक व अन्य प्रदेशों के लोग भोजन संबंधी समस्या के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 0522-2622627, 2629219, 2610170 और 2610144 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम के सीयूजी मोबाइल नंबर 8887019110 पर अपना परिचय देकर समस्या से अवगत करा सकते हैं। इन लोगों को अपना मूल निवास का पता भी साझा करना पड़ेगा, जिससे इन्हें समुचित मदद उपलब्ध किया जा सके।




Disaster Management Helpline, Lucknow-Uttar Pradesh


ऑनलाइन इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने हेतु online website http://dmlucknow.upgov.info पर जाकर दिए गए विकल्पों के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है





कृपया हेल्पलाइन के निम्न नम्बरों पर कॉल करके आप आवश्यक जानकारी एवं शिकायत दर्ज़ करा सकतें हैं --